उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में प्रसारित
Home अंतर्राष्ट्रीय न्यूयॉर्क में पहली बार ! जोहरान ममदानी कुरान पर मेयर पद की लेंगे शपथ
अंतर्राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में पहली बार ! जोहरान ममदानी कुरान पर मेयर पद की लेंगे शपथ

Share
Share

भारतीय मूल के डेमोक्रेट नेता जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर के रूप में शपथ ग्रहण की. मैनहैटन के एक बंद पड़े ऐतिहासिक सबवे स्टेशन में आयोजित समारोह में ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर शपथ ली, जिसके साथ वह अमेरिका के सबसे बड़े शहर के पहले मुस्लिम मेयर बन गए.

लेटिशिया जेम्स ने दिलाई शपथ

34 वर्षीय ममदानी को न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल और उनकी राजनीतिक सहयोगी लेटिशिया जेम्स ने शपथ दिलाई. यह समारोह पुराने सिटी हॉल स्टेशन में हुआ, जो अपनी खूबसूरत मेहराबदार छतों के लिए जाना जाता है.

शपथ लेने के बाद ममदानी ने कहा, ‘यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य है.’

एक और शपथ ग्रहण प्रस्तावित

ममदानी का एक और भव्य शपथ ग्रहण समारोह भी प्रस्तावित है, जो सिटी हॉल में दोपहर 1 बजे (स्थानीय समय) आयोजित होगा. इस समारोह में उन्हें अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स शपथ दिलाएंगे, जिन्हें ममदानी अपने राजनीतिक आदर्शों में गिनते हैं. इसके बाद ब्रॉडवे के ‘कैन्यन ऑफ हीरोज’ इलाके में सार्वजनिक ब्लॉक पार्टी आयोजित की जाएगी, जो ऐतिहासिक टिकर-टेप परेड के लिए प्रसिद्ध है.

अहम जिम्मेदारी संभाली

शपथ के साथ ही ममदानी ने अमेरिकी राजनीति के सबसे चुनौतीपूर्ण और लगातार दबाव वाले पदों में से एक की जिम्मेदारी संभाल ली है. न्यूयॉर्क सिटी के मेयर के तौर पर वह अब देश के सबसे ज्यादा नजर में रहने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं.

कौन हैं जोहरान ममदानी

जोहरान ममदानी डेमोक्रेटिक पार्टी के उभरते नेताओं में गिने जाते हैं और उन्हें पार्टी की प्रगतिशील राजनीति का चेहरा माना जाता है. न्यूयॉर्क जैसे बहुसांस्कृतिक और विविध आबादी वाले शहर का नेतृत्व संभालते हुए वह अमेरिकी राजनीति के सबसे ज्यादा निगरानी में रहने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं. मेयर पद को अमेरिका की सबसे कठिन और लगातार दबाव वाले काम में से एक माना जाता है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Related Articles
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान में संघर्ष जारी रखें, सरकार को हालात सामान्य दिखाने ना दें: रजा पहलवी की अपील

ईरान में जारी प्रदर्शनों के बीच निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी का...

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी नागरिक फौरन ईरान से निकलें, विरोध-प्रदर्शन के बीच अमेरिका ने दिया आदेश

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन हिंसक हो चुके हैं। देश के विभिन्न...