उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में प्रसारित
Home राज्‍य दिल्ली/एनसीआर हिमाचल प्रदेश ने एलायंस एयर के साथ उड़ानों के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
दिल्ली/एनसीआरराजनीतिराज्‍यराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश ने एलायंस एयर के साथ उड़ानों के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

Share
Share
निदेशक, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विवेक भाटिया ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलायंस एयर लिमिटेड के साथ दिल्लीदृशिमला तथा शिमला – धर्मशाला मार्गों पर दैनिक उड़ानें संचालित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व राजधानी शिमला तथा धर्मशाला के बीच सीधा हवाई सम्पर्क स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत दोनों मार्गों पर सप्ताह के सातों दिन उड़ान सेवाएं संचालित की जाएगी। विवेक भाटिया ने बताया कि संचालन विवरण के अनुसार प्रस्तावित उड़ानें एटीआर 42-600 विमान द्वारा संचालित की जाएगी, जिसमें 48 सीटों की क्षमता उपलब्ध होगी। इन उड़ानों का वाणिज्यिक संचालन अप्रैल, 2026 के अंतिम सप्ताह में आरम्भ किया जाएगा। यह एमओयू संचालन शुरू होने की तिथि से 12 माह की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा।उन्होंने बताया कि दोनों मार्गों के संचालन के लिए 100 प्रतिशत व्यवहार्यता अंतर भुगतान (वीजीएफ) राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। यह राशि पूर्णतः अनुदान के रूप में एलायंस एयर को प्रदान की जाएगी। कुल अनुमानित वार्षिक वीजीएफ व्यय 32.64 करोड़ रुपये आंका गया है।निदेशक ने बताया कि यह एमओयू न केवल राष्ट्रीय राजधानी और शिमला के मध्य सीधा हवाई सम्पर्क स्थापित करेगा, बल्कि राज्य के भीतर शिमलादृधर्मशाला कनेक्टिविटी को भी सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश में पर्यटन को गति देने एवं आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Related Articles
दिल्ली/एनसीआरमध्यप्रदेशराजनीतिराज्‍यराष्ट्रीय

“मन की बात” जन-जीवन को नई दिशा देने वाला अभियान : राज्यपाल श्री पटेल

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी...