उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में प्रसारित
Home राज्‍य उत्तर प्रदेश यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 20 IPS अफसरों के तबादले, अपर्णा कुमार बनीं लखनऊ की नई JCP
उत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 20 IPS अफसरों के तबादले, अपर्णा कुमार बनीं लखनऊ की नई JCP

Share
Share

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. यहां 20 IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं. शासन ने बुधवार को तबादले किए हैं. प्रयागराज जोन के एडीजी हटाये गए हैं. लखनऊ कमिशनरेट के जेसीपी अमित वर्मा भी हटाए गए. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे किरण एस को लखनऊ रेंज की जिम्मेदारी दी गई है.

पीटीएस जालौन में लंबे समय से रहे ज्योति नारायण को प्रयागराज का एडीजी जोन बनाया गया है. वहीं, विजय ढुल को प्रयागराज में एडिशनल सीपी बनाया गया है.

चलिए जानते हैं डिटेल में किसे क्या जिम्मेदारी मिली-

  1. रामकुमार बने एडीजी लॉजिस्टिक्स.
  2. राजकुमार बने एडीजी मानवाधिकार.
  3. ज्योति नारायण बने एडीजी प्रयागराज जोन.
  4. डॉ. संजीव गुप्ता बने एडीजी यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ.
  5. प्रशांत कुमार बने एडीजी प्रशासन.
  6. तरुण गाबा बने एडीजी सुरक्षा उत्तर प्रदेश.
  7. आशुतोष कुमार बने एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड.
  8. अपर्णा कुमार बनी संयुक्त पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ.
  9. राजेश मोदक बने आईजी स्थापना लखनऊ.
  10. आरके भारद्वाज बने आईजी रेलवे लखनऊ.
  11. किरण एस बने आईजी लखनऊ रेंज.
  12. आनंद कुलकर्णी बने आईजी एंटी करप्शन लखनऊ.
  13. अमित वर्मा बने आईजी ईओडब्ल्यू लखनऊ.
  14. अखिलेश निगम बने आईजी सीआईडी लखनऊ.
  15. एन कोलांची बने आईजी रेलवे प्रयागराज.
  16. राजीव मल्होत्रा बने आईजी यूपी एसएफआईएस लखनऊ.
  17. रोहन पी कनय बने डीआईजी विशेष जांच लखनऊ.
  18. मोहम्मद इमरान बने डीआईजी भवन एवं कल्याण लखनऊ.
  19. संतोष कुमार मिश्र बने डीआईजी पीटीएस जालौन.
  20. विजय ढुल बने अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट.
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Related Articles
दिल्ली/एनसीआरमध्यप्रदेशराजनीतिराज्‍यराष्ट्रीय

“मन की बात” जन-जीवन को नई दिशा देने वाला अभियान : राज्यपाल श्री पटेल

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी...