उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में प्रसारित
Home राज्‍य उत्तराखंड सूचना विभाग के सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई
उत्तराखंडराजनीतिराज्‍यराष्ट्रीय

सूचना विभाग के सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई

Share
Share
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड के मुख्यालय में आज सहायक निदेशक श्री ललिता प्रसाद भट्ट के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट शासकीय सेवाकाल को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमति शशि सिंह उप निदेशक श्री रवि विजारनिया, श्री बद्री चंद सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री भट्ट को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपने संबोधन में अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि श्री ललिता प्रसाद भट्ट ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सरल व्यवहार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं दक्षता के साथ किया। उनके अनुभव, कार्यशैली तथा सहयोगात्मक दृष्टिकोण से विभाग को सदैव लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि श्री भट्ट का विभाग के प्रति समर्पण और सकारात्मक कार्य संस्कृति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। संयुक्त निदेशक श्री के.एस.चौहान ने बताया श्री भट्ट मेरे साथ उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखण्ड में सहयोगी रहे है। उन्होंने कहा कि किसी विभाग की वास्तविक पूंजी उसके कर्मठ और अनुभवी कार्मिक होते हैं। श्री भट्ट का योगदान विभाग में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि श्री भट्ट ने विभाग में सदैव एक कुशल एवं जिम्मेदार अधिकारी के रूप में अपनी पहचान स्थापित की। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से विभागीय उद्देश्यों की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने उनके स्वस्थ, सक्रिय एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं। उप निदेशक श्री रवि विजारनिया सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री भट्ट के साथ बिताए गए कार्यानुभवों को साझा किया तथा उनके सौम्य व्यक्तित्व, कार्यकुशलता एवं सहयोगी स्वभाव की सराहना की। अपने विदाई संबोधन में श्री ललिता प्रसाद भट्ट ने विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूचना विभाग में बिताया गया उनका सेवाकाल उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने कहा कि विभागीय सहयोग, आत्मीयता एवं टीम भावना ने उन्हें सदैव बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Related Articles
दिल्ली/एनसीआरमध्यप्रदेशराजनीतिराज्‍यराष्ट्रीय

“मन की बात” जन-जीवन को नई दिशा देने वाला अभियान : राज्यपाल श्री पटेल

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी...