उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में प्रसारित
Home व्यापार Air India में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी, टाटा समूह नए सीईओ की तलाश में!
व्यापार

Air India में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी, टाटा समूह नए सीईओ की तलाश में!

Share
Share

नई दिल्ली। टाटा समूह ने एअर इंडिया के लिए नए नेतृत्व की तलाश शुरू कर दी है, क्योंकि मौजूदा मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन का कार्यकाल अगले साल समाप्त होने वाला है।

टाटा समूह एअर इंडिया एक्सप्रेस के लिए भी नए प्रबंध निदेशक की नियुक्ति पर विचार कर रहा है, क्योंकि वहां वर्तमान एमडी आलोक सिंह का कार्यकाल 2027 में पूरा होगा।

मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि विल्सन और टाटा समूह दोनों ही 2027 के बाद अनुबंध के नवीनीकरण के इच्छुक नहीं हैं, ऐसे में एअर इंडिया के शीर्ष पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों की तलाश स्वाभाविक है।

हालांकि इस विषय पर टाटा समूह की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। नए प्रमुख के चयन की प्रक्रिया में तीन से छह महीने लग सकते हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि मौजूदा और आने वाले प्रमुख कुछ समय तक साथ काम करते हैं, तो नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया अधिक सहज हो सकती है।

इस बीच, एअर इंडिया से जुड़े बोइंग 787-8 विमान दुर्घटना की अंतिम रिपोर्ट जून के आसपास आने की उम्मीद है। टाटा समूह ने जनवरी 2022 में सरकार से एअर इंडिया का अधिग्रहण किया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Related Articles
व्यापार

केंद्र सरकार ने 10 मिनट में डिलीवरी उपलब्ध करने वाली सेवाओं को बंद करने का दिया निर्देश

 नई दिल्ली। क्विक कॉमर्स की तेज रफ्तार पर अब ब्रेक लग गया है।...

व्यापार

कच्छ के ‘बंजर’ जमीन पर 1.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा अडानी समूह

अदाणी ग्रुप अब गुजरात के कच्छ क्षेत्र में विकास की नई इबारत...

व्यापार

EPFO की नई सुविधा, BHIM ऐप से निकाल सकेंगे PF का पैसा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 30 करोड़ से अधिक सदस्यों के...

व्यापार

ब्राजील की एम्ब्रेयर के साथ अडाणी ग्रुप बनाएगा जेट विमान

गौतम अडानी समूह ने ब्राजील की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर के साथ...