उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में प्रसारित
Home व्यापार ब्राजील की एम्ब्रेयर के साथ अडाणी ग्रुप बनाएगा जेट विमान
व्यापार

ब्राजील की एम्ब्रेयर के साथ अडाणी ग्रुप बनाएगा जेट विमान

Share
Share

गौतम अडानी समूह ने ब्राजील की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर के साथ भारत में उसके क्षेत्रीय जेट विमानों के लिए अंतिम असेंबली लाइन (एफएएल) स्थापित करने को लेकर एक प्रारंभिक समझौता किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और एम्ब्रेयर के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। हालांकि, इस प्रस्तावित परियोजना के विवरण का तत्काल पता नहीं चल सका है। इस मामले में अडानी समूह और एम्ब्रेयर की तरफ से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

2005 में भारत में परिचालन शुरू

बता दें कि एम्ब्रेयर ने भारत में मौजूद बड़े अवसरों को देखते हुए अक्टूबर 2025 में राष्ट्रीय राजधानी में अपना कार्यालय स्थापित किया था। कंपनी के ई-जेट विमानों ने वर्ष 2005 में भारत में परिचालन शुरू किया था। फिलहाल एम्ब्रेयर कंपनी के करीब 50 विमान भारत में भारतीय वायुसेना, सरकारी एजेंसियों, बिजनेस जेट ऑपरेटरों और क्षेत्रीय एयरलाइन स्टार एयर की सेवाओं में शामिल हैं। भारतीय विमानन क्षेत्र में पहले से मजबूत मौजूदगी रखने वाला अडानी समूह, एम्ब्रेयर के साथ साझेदारी के जरिये भारत में विमान निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने जा रहा है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब केंद्र सरकार नागर विमानन क्षेत्र में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। फिलहाल भारत में असैन्य विमानों की कोई फाइनल असेंबली लाइन मौजूद नहीं है।

विशेष प्रयोजन इकाई स्थापित करने की प्रक्रिया

पिछले वर्ष नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा था कि क्षेत्रीय परिवहन विमान निर्माण के लिए एक विशेष प्रयोजन इकाई (एसपीवी) स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है और विमान एवं उसके पुर्जों के निर्माण के लिए आवश्यक नीतियां मौजूद हैं। एम्ब्रेयर के वरिष्ठ अधिकारी राउल विलारोन ने नवंबर 2025 में कहा था कि भारत एशिया का एक बड़ा और अब तक अपेक्षाकृत अछूता बाजार है, जहां प्रतिस्पर्धी सीट लागत वाले विमानों की व्यापक संभावनाएं हैं। वर्ष 2024 में एम्ब्रेयर डिफेंस एंड सिक्योरिटी और महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स ने भारतीय वायुसेना के मझौले परिवहन विमान (एमटीए) कार्यक्रम के तहत ‘सी-390 मिलेनियम’ विमान के लिए संयुक्त रूप से अवसरों का आकलन करने के उद्देश्य से एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Related Articles
व्यापार

केंद्र सरकार ने 10 मिनट में डिलीवरी उपलब्ध करने वाली सेवाओं को बंद करने का दिया निर्देश

 नई दिल्ली। क्विक कॉमर्स की तेज रफ्तार पर अब ब्रेक लग गया है।...

व्यापार

कच्छ के ‘बंजर’ जमीन पर 1.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा अडानी समूह

अदाणी ग्रुप अब गुजरात के कच्छ क्षेत्र में विकास की नई इबारत...

व्यापार

EPFO की नई सुविधा, BHIM ऐप से निकाल सकेंगे PF का पैसा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 30 करोड़ से अधिक सदस्यों के...

व्यापार

कौन थे अग्निवेश अग्रवाल? जिनका न्यूयॉर्क में हो गया निधन, वेदांता ग्रुप में मिली थी कौन सी जिम्मेदारी

पटना की गलियों से निकलकर वैश्विक स्तर पर अपना कारोबार साम्राज्य खड़ा...